Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

गंगोत्री- गौमुख ट्रैक पर चीड़वासा के पास बहे दो कावंड़िये

गंगोत्री- गौमुख ट्रैक पर चीड़वासा के पास बहे दो कावंड़िये

उत्तरकाशी। गंगोत्री-गौमुख ट्रैक पर चीड़वासा के पास नाले में पानी बढ़ने से अस्थायी लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से 2 कांवड़ यात्री  बह गए। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक से इस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए नाले में बहे लोगों की खोजबीन के सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित करने के साथ ही गोमुख क्षेत्र में रूके यात्रियों की सुरक्षित निकासी कराने और नाले में तुरंत वैकल्पिक पुलिया बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

वन विभाग के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार अपराह्न लगभग 3ः00 बजे गंगोत्री-गौमुख ट्रैक मार्ग पर गंगोत्री से 09 किमी आगे स्थान चीड़वासा के पास हिमखण्ड पिघलने के कारण चीड़वासा नाले में पानी बढ़ने से उक्त स्थान पर निर्मित अस्थायी लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से 2 कांवड़ यात्रियों के बहने की सूचना है। उक्त क्षेत्र में गौमुख की तरफ भोजवासा के पास 35 यात्री जीएमवीएन के विश्राम गृह तथा आश्रम में सुरक्षित रूके है।

वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है तथा उक्त की खोज-बीन एवं पुलिया के मरम्मत के सम्बन्ध में पुलिस, वन विभाग एवं एसडीआरएफ द्वारा कार्यवाही की जा रही है। नाले में बहे दोनों व्यक्तियों के नाम सूरज एवं मोनू हैं जो दिल्ली के निवासी बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top