Breaking News
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

‘पेद्दी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में छाए राम चरण

साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेद्दी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई है। दमदार एक्शन, खेल और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म में राम चरण का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिला है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दमदार शुरुआत और शानदार एंट्री

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत गांव के माहौल और संघर्ष से होती है, जहां मजदूरों पर हो रहे अत्याचार की झलक दिखाई गई है। इसके बाद कहानी में एंट्री होती है ‘पेद्दी’ की, जो गांव का सबसे भरोसेमंद और ताकतवर खिलाड़ी माना जाता है। ट्रेलर में बोमन ईरानी का एक डायलॉग काफी प्रभावशाली लगता है, जिसमें वह कहते हैं कि गांव का पसंदीदा खेल बदल सकता है, लेकिन पसंदीदा खिलाड़ी सिर्फ एक ही है — पेद्दी।

खेल और एक्शन दोनों में छाए राम चरण

ट्रेलर में राम चरण क्रिकेट, दौड़ और कुश्ती जैसे कई खेलों में शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका दमदार लुक और एक्शन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में उनका किरदार सिर्फ खिलाड़ी का नहीं, बल्कि अपने गांव और लोगों की इज्जत के लिए लड़ने वाले इंसान का है।

जाह्नवी कपूर का दिखा सादगी भरा अंदाज

फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका सिंपल और खूबसूरत लुक देखने को मिला है। वह शांत लेकिन आत्मविश्वास से भरे किरदार में नजर आ रही हैं, जो कहानी में भावनात्मक रंग जोड़ता है।

खलनायक बने दिव्येंदु शर्मा

ट्रेलर में दिव्येंदु शर्मा की एंट्री भी काफी दमदार दिखाई गई है। वह फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं और राम चरण के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़े नजर आते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त टकराव और एक्शन सीन ट्रेलर को और रोमांचक बनाते हैं।

खेल, संघर्ष और भावनाओं से भरी कहानी

पेद्दी एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 1980 के दशक के आंध्र प्रदेश के एक गांव पर आधारित है। फिल्म में खेल, संघर्ष, गांव की राजनीति और रिश्तों की भावनात्मक कहानी को बड़े स्तर पर दिखाया गया है। ट्रेलर में जहां एक तरफ शानदार एक्शन देखने को मिलता है, वहीं दूसरी तरफ इमोशनल सीन्स भी दर्शकों को जोड़ते हैं।

दमदार स्टारकास्ट और शानदार संगीत

फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा जगपति बाबू, शिव राजकुमार और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर के बाद अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

(साभार)

Back To Top