Breaking News
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी

“राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ – राज्यपाल से मिले लद्दाख की छात्र छात्राएं

“राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ – राज्यपाल से मिले लद्दाख की छात्र छात्राएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख के फोबरांग क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। भारतीय सेना के ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा में लद्दाख के फोबरांग क्षेत्र के 4 शिक्षकों के साथ 16 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यह छात्र-छात्राएं पहली बार लद्दाख क्षेत्र से बाहर निकल कर नई दिल्ली, आगरा, देहरादून स्थित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं।

बच्चों की इस यात्रा का उद्देश्य यहां की संस्कृति, परंपराओं, विकास, तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ज्ञानार्जन एवं कैरियर के अवसरों को अर्जित करने हेतु निकट से जानने एवं समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। 311 मध्यम रेजिमेंट की संचालन टीम के लीडर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक दत्ता और कैप्टन सिमरन कौर के नेतृत्व में लद्दाख दुर्गम, विरल और सुदुर क्षेत्र से आए यह बच्चे राज्यपाल से मिलकर बेहद खुश नजर आए। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों से वार्तालाप की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जीवन में हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें और बड़े-बड़े सपने देखें और फिर सपने को साकार करने के लिए खूब मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने कश्मीर और लद्दाख में सेवाएं देने के दौरान अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा उन्हें कई चीजें सीखने को मिलेंगी जो आगे उनके भविष्य में काम आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top