Breaking News
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत
यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल
कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे चार युवक

देवरिया। लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर घर लौट रहे देवरिया के चार खिलाड़ियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही देवरिया के मईल और लार थाना क्षेत्रों के गांवों में मातम पसर गया।

प्रतियोगिता खेलने लखनऊ गए थे चारों युवक

मृतकों की पहचान मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी 26 वर्षीय नित्यानंद प्रजापति, बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज, लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा गांव निवासी आनंद यादव के रूप में हुई है। चारों युवक क्रिकेट खेलते थे और लखनऊ में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रतियोगिता में खेलने के बाद चारों कार से देवरिया के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार आगे जा रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों खिलाड़ियों की मौत हो गई।

नित्यानंद की मौत से परिवार में मचा कोहराम

हादसे में नित्यानंद प्रजापति की मौत की खबर जैसे ही बगहा गांव पहुंची, उनके घर पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद नित्यानंद के पिता मनोज प्रजापति छोटे बेटे अंकित के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक नित्यानंद क्रिकेट खेलने के लिए लखनऊ गए थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वह अपने साथियों के साथ कार से वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

चार युवाओं की मौत से गांवों में पसरा मातम

एक ही हादसे में चार क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत की खबर से मईल और लार क्षेत्र के कई गांवों में शोक की लहर है। खेल से जुड़े लोगों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के घरों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। परिजनों और परिचितों के बीच पूरे दिन इस दर्दनाक हादसे की चर्चा होती रही।

Back To Top