Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

रणदीप हुड्डा की ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को मिली रिलीज तारीख, हिंदी के साथ मराठी भाषा में रिलीज होगी फिल्म

रणदीप हुड्डा की ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को मिली रिलीज तारीख, हिंदी के साथ मराठी भाषा में रिलीज होगी फिल्म

अभिनेता रणदीप हुड्डा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी को पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में रणदीप न सिर्फ सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे, बल्कि इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं।अब स्वतंत्र वीर सावरकर को अपनी रिलीज तारीख मिल गई है। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।फिल्म को हिंदी के साथ मराठी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

रणदीप ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्वतंत्र वीर सावरकर का मोशन पोस्टर साझा किया है।उन्होंने लिखा, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो नायक; एक के लिए जश्न मनाया गया और एक को इतिहास से हटा दिया गया। शहीद दिवस पर इतिहास फिर से लिखा जाएगा।स्वतंत्र वीर सावरकर में अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।पहले महेश मांजरेकर फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने इससे किनारा कर लिया।

अभिनेता रणदीप हूडा द्वारा निर्देशित पहली फिल्म, स्वातंत्र्य वीर सावरकर, एक नायक के पुनरुत्थान की शुरुआत करती है, जो भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में एक अदम्य व्यक्ति के रूप में आज भी याद किए जाते हैं । भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में एक दूरदर्शिता रखनेवाले ,ज्वाला की तरह दहकते और रगों में देशभक्ति के भाव का चोला पहने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की उपेक्षित कहानी को इस फिल्म के द्वारा बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है।

रणदीप ने अपने उम्दा निर्देशन के माध्यम से इस प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी के सार और उत्साह को दर्शाने में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण का एक प्रमाण प्रस्तुत किया है। अपने हर किरदारों के लिए समर्पित रहनेवाले रणदीप स्वातंत्र्य वीर सावरकर के रूप में ना सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हैं बल्कि एक विचारोत्तेजक कहानी के माध्यम से इतिहास के पन्नो में खो गए एक महान व्यक्तित्व के धैर्य, जुनून और जटिलता को भी बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश किये हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top