Breaking News
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा श्री दरबार साहिब का लिया आशीर्वाद
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा श्री दरबार साहिब का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
जिलाधिकारी की प्राथमिकता में जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, फरियादियों को मिली राहत
जिलाधिकारी की प्राथमिकता में जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, फरियादियों को मिली राहत
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या
नकरौदा को मिली नई सड़क की सौगात, विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया लोकार्पण
नकरौदा को मिली नई सड़क की सौगात, विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया लोकार्पण
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जिलाधिकारी की प्राथमिकता में जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, फरियादियों को मिली राहत

जिलाधिकारी की प्राथमिकता में जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, फरियादियों को मिली राहत

समस्त शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

जनता मिलन में सुनीं 23 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई से कई फरियादियों को मिली राहत

पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों से संबंधित 23 जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान तहसील पौड़ी के ग्राम थापली में पेयजल सम्बंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारी को शिकायतकर्ताओं के साथ तत्काल गांव जाकर यथासंभव समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जबकि अन्य शिकायतों को भी गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ई-ऑफिस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त लंबित शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने पाए तथा प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जनपद क्षेत्र के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक शौचालयों में नियमित साफ-सफाई तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद स्वजल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा तथा कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

जनता मिलन कार्यक्रम में तहसील पौड़ी के ग्राम थापली की महिलाओं ने अनुसूचित बस्ती में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारी को शिकायतकर्ताओं के साथ तत्काल मौके पर जाकर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कल्जीखाल के ग्राम पल्ली तल्ली निवासी जयवीर सिंह रावत ने उरेडा की सोलर स्ट्रीट लाइटें बंद होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने डीओ उरेडा को एमओयू के प्रावधानों के अनुसार सोलर स्ट्रीट लाइटों की जांच कर संबंधित फर्म से उनकी शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पोखरी स्थित खड़खोला निवासी अंकित कुमार भटगांई ने नवनिर्मित आवास में विद्युत लाइन एवं संयोजन स्थापित करने में हो रही देरी की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक पखवाड़े के भीतर लाइन बिछाकर विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य शिकायतों पर भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम के अतिरिक्त मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनदर्शन, पत्राचार तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों पर भी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिसमें विकासखण्ड पौड़ी के ग्राम थली निवासी शकुन्तला देवी की वृद्धावस्था पेंशन का लाभ न मिलने संबंधी शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए 01 अगस्त 2026 को स्वीकृत कर सुचारू किया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड द्वारीखाल के चमालीगांव निवासी मातबर सिंह द्वारा गांव के पैदल मार्ग निर्माण किए जाने संबंधी शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के निर्माण कार्य को 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया गया। ग्राम कण्डारा, पट्टी पैड़ुलस्यूं निवासी हुकुम सिंह द्वारा स्टैंड पोस्ट पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने संबंधी शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पाइप लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारु कर दी गई है।

इस अवसर पर सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम एफ आर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीएमओ डॉ मेघना असवाल, सीवीओ डॉ विशाल शर्मा, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी, विद्युत अभिनव रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल, थानाध्यक्ष जयपाल नेगी, परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, एई जल संस्थान अर्पित मित्तल, ईडीएम सचिन भट्ट सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back To Top