Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

हंसल मेहता की लुटेरे का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 22 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार

हंसल मेहता की लुटेरे का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 22 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार

हंसल मेहता इस बार समुद्री लुटेरों पर बनी एक दिलचस्प कहानी लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं. उनकी अपकमिंग सीरीज लुटेरे का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है. कमाल जय मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इसके डायलॉग्स भी खूब कमाल कर रहे हैं. चलिए जानते हैं क्या है सीरीज की कहानी और इसे कब स्ट्रीम किया जाने वाला है। ट्रेलर की शुरूआत में लालच को बुरा बताया जा रहा है. इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है, जन्नत में नौकर बनने से अच्छा है, नर्क में राजा बनो. इसके बाद समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

कुछ लुटेरे जहाज में समुद्र को लूटने के लिए पहुंचते हैं. सोमालिया में कुछ लुटेरे भारतीय समुद्र जहाज का अपहरण कर लेते हैं. यहीं से कहानी का दिलचस्प मोड़ शुरू हो जाता है. जहां एक ओर ट्रेलर में शानदार एक्शन का देखा जा रहा है, वहीं इसमें कॉमेडी का दिलचस्प तडक़ा भी लगाया है. एक डायलॉग है जिसमें लुटेरों को जब पता चलता है कि उन्होंने जिस जहाज का अपहरण किया है वो भारती है, इसमें वह कैप्टन से पूछते हैं, आप अक्षय कुमार से मिले हैं ट्रेलर में साजिश, कॉमेडी और एक्शन का दमदार डोज देखने को मिलता है. लुटेरे के ट्रेलर ने सीरीज के लिए दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है. वहीं, इसके लिए लंबा इंतजार करने की भी जरूरत नहीं हैं. सीरीज का प्रीमियर इसी महीने, 22 मार्च, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाने वाला है. इसमें रजत कपूर और विवेक गोम्बर को लीड रोल्स में देखा जाने वाला है. इनके अलावा लुटेरे में अमृता खानविलकर और आमिर अली भी अमह किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top