Breaking News
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

ईडी ने सीएम केजरीवाल को 9वीं बार भेजा समन, 21 मार्च को होना होगा पेश

ईडी ने सीएम केजरीवाल को 9वीं बार भेजा समन, 21 मार्च को होना होगा पेश

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल को धनशोधन निवारण अधिनियम- पीएमएलए के तहत बयान दर्ज कराने को भी कहा गया है।

पीएमएलके के तहत यह दूसरा मामला है, जिसमें केजरीवाल को समन जारी किया गया है। निदेशालय, दिल्‍ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए उन्हें पहले ही कई समन भेज चुका है। केजरीवाल निदेशालय के आठ समन को गैर-कानूनी कहकर टाल चुके हैं। निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में नौवीं बार समन जारी कर उन्हें 21 मार्च को पेश होने को कहा है।

दिल्ली जल बोर्ड मामले में, निदेशालय का आरोप है कि इस विभाग के एक अनुबंध में भ्रष्टाचार से द्वारा प्राप्त रिश्वत की राशि आम आदमी पार्टी के चुनाव कोष में डाल दी गई थी। पिछले महीने निदेशालय ने केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार, राज्यसभा सांसद एन. डी. गुप्‍ता, बोर्ड के पूर्व सदस्‍य शलभ कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज मंगल और कुछ अन्‍य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

केन्‍द्रीय अन्वेषण ब्‍यूरो – सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप है कि बोर्ड के पूर्व मुख्‍य इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा ने 38 करोड़ रुपये का एक अनुबंध एन.के.जी. इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर लिमिटेड कम्‍पनी को दिया, जो तकनीकी रूप से पात्र नहीं थी।

निदेशालय ने इस वर्ष जनवरी में, इस मामले में मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा और एक ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top