Breaking News
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत
यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

शारदा कॉरिडोर और रिवर फ्रंट परियोजना से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

खटीमा/ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र के उभरते पर्यटन स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विकास कार्यों की रूपरेखा पर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इसे एक आकर्षक और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाओं पर काम कर रही है। शारदा कॉरिडोर और शारदा रिवर फ्रंट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय कारोबार, स्वरोजगार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोहियाहेड वाटर बाईपास के विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Back To Top