Breaking News
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत
यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

ज्योलिकोट में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

ज्योलिकोट में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

नैनीताल। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज, ज्योलिकोट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के आदेश पर आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बुदियाल ने उनका स्वागत करते हुए छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

युवाओं को बताया देश का भविष्य

कार्यक्रम के दौरान सचिव पारुल थपलियाल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गलत संगति से दूर रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

शिविर में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक, वेबसाइट या संदिग्ध ऑफर पर बिना जांच-पड़ताल के क्लिक न करें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी साझा की गई।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नालसा टोल फ्री नंबर 15100 और बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया।

शिविर में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्रों से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की।

Back To Top