Breaking News
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट
इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट
ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर
दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी
जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त, 34 सिलेंडर जब्त

अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त, 34 सिलेंडर जब्त

देहरादून। जिला प्रशासन की कार्रवाई में शुक्रवार को आमवाला क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग का खुलासा हुआ। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला स्थित एमबी होम, गंगा टावर तपोवन के पास छापेमारी की। इस दौरान मौके से 19 घरेलू सिलेंडर, 15 व्यावसायिक सिलेंडर, 2 गैस रिफिलिंग किट, 2 कपड़े और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए। बरामद सामग्री को सील कर जब्त कर लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करना आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन है। इस संबंध में जिला पूर्ति कार्यालय ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाना रायपुर में तहरीर दी है।

छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक शशांक चौधरी और रजत नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top