Breaking News
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा

एसजीआरआर विवि के फैकल्टी ने ज्वाइन किया ऑनलाइन एफडीपी कोर्स

एसजीआरआर विवि के फैकल्टी ने ज्वाइन किया ऑनलाइन एफडीपी कोर्स

देहरादून। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ (एनआईटीटीटीआर) द्वारा आयोजित फैकल्टी डेवपलपमेंट प्रोग्राम के तहत “प्रोजेक्ट मैनेजमेंट फॉर बिजनेस स्टार्टअप” विषय पर एफडीपी का आयोजन किया गया। इसमें रिमोट सेंटर के रूप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं कॉमर्स स्टडीज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑनलाइन रिमोट सेंटर में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं कॉमर्स स्टडीज के फैक्ल्टी सदस्य और रिसर्च स्कॉलर शामिल हुए। 17 तारीख से शुरु हुई इस पांच दिवसीय एफडीपी में जहां शिक्षकों को काफी कुछ नया सीखने को मिला वहीं रिसर्च स्कालरों को बिजनेस को शुरू करने एवं उसे आगे बढ़ाने तरीकों के बारे में पता चला। यही नहीं स्टार्टअप को लेकर शिक्षकों और रिसर्च स्कालरों के मन में उठने वाले काफी प्रश्नों का भी एफडीपी में विशेषज्ञों ने समाधान किया। एफडीपी में स्टार्टअप के प्रबंधन और उनके संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर भी चर्चा की गई जो न केवल शिक्षाविदों के लिए बल्कि शोधकर्ताओं और स्टार्टअप के प्रबंधकों के लिए भी फायदेमंद सिद्ध हुई। आयोजकों का मानना है कि इस जानकारी से अगर कोई अपना व्यवसाय करता है तो काफी लाभ होगा। एफडीपी में बाहर के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। स्कूल की डीन प्रो. सोनिया गंभीर ने कहा कि यह अवसर प्रदान करने के लिए वह कुलपति प्रो. कुमुद सकलानी मैडम का धन्यवाद करती हैं। कुलपति महोदया के कुशल नेतृत्व में इस तरह के कार्यक्रम आगे भी वे कराती रहेंगी। एफडीपी में प्रो. विपुल जैन, डॉ. सुचिता गेरा, डॉ. मोनिका बंगारी, डॉ. ममता बंसल, डॉ. मिनी श्रीवास्तव आदि फैकल्टी एवं शोध छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top