Breaking News
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
भारत में ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाका, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बिके 50 हजार टिकट
भारत में ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाका, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बिके 50 हजार टिकट
दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग 30 नवम्बर तक पूर्ण करें- डीएम
दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग 30 नवम्बर तक पूर्ण करें- डीएम
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक- मुख्यमंत्री
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक- मुख्यमंत्री
जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग 30 नवम्बर तक पूर्ण करें- डीएम

दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग 30 नवम्बर तक पूर्ण करें- डीएम

देहरादून। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सुगम, सुलभ एवं समावेशी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जनपद में समाज कल्याण विभाग से दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे कुल 11,754 दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग का कार्य कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिव्यांग पेंशनधारकों की विधानसभा क्षेत्रवार नामावली प्रेषित करते हुए संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से प्रत्येक दिव्यांग मतदाता की मैपिंग एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डा दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि पूर्व से दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनधारकों की सूची के आधार पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर अथवा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन करते हुए दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक दिव्यांग मतदाता की दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी भी दर्ज की जाएगी, जिससे निर्वाचन के दौरान उनकी आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांग पेंशनधारकों से अपील की है कि वे बीएलओ को अपनी दिव्यांगता के प्रकार एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए मैपिंग कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन में कोई भी दिव्यांग मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि मतदान के दिन दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर, डोली तथा घर से मतदान केंद्र तक लाने एवं मतदान के उपरांत सुरक्षित वापस घर छोड़ने जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

Back To Top