Breaking News
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या
कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द
कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द
ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल
ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल

छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

छठ केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है- मुख्यमंत्री 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम 22 पुल स्थित खिलड़िया छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

छठ घाट पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है। भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना से जुड़ा यह पर्व संयम, सेवा, समर्पण और सामूहिक सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छठ जैसे महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से पारिवारिक और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती मिलती है।

Back To Top