Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे
यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती
यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
शिकायती प्रकरणों पर अन्य विछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
शिकायती प्रकरणों पर अन्य विछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील

वरुण धवन की अगली फिल्म में होगा एक्शन का जबरदस्त धमाका, एटली ने की खास तैयारी

वरुण धवन की अगली फिल्म में होगा एक्शन का जबरदस्त धमाका, एटली ने की खास तैयारी

2023 में शाहरुख खान अभिनीत जवान के साथ धमाल मचाने वाले निर्देशक एटली अपनी आगामी फिल्म वीडी18 की तैयारियों में जुट गए हैं।इस फिल्म में निर्देशक वरुण धवन के साथ दर्शकों को एक्शन का डोज देने के लिए लौट रहे हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही सभी इसे जुड़ी हर जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं।अब खबर आ रही है कि वीडी18 में 8 एक्शन निर्देशकों की निगरानी में वरुण खुद स्टंट करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, वीडी18 के लिए सैंकड़ों बैकग्राउंड डांसर्स के साथ मुंबई में फिल्म के एंट्री वाले गाने की शूटिंग करने के बाद अब अभिनेता फिल्म के एक्शन से भरपूर शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। वीडी18 से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, वरुण मार्च के अंत तक एटली और मुराद खेतानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के सभी एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे। इसके लिए निर्माता-निर्देशक ने खास तैयारी की है।

सूत्र के अनुसार, वरुण अब फिल्म के एक्शन से भरपूर शूटिंग शेड्यूल के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। टीम का इरादा 3 महीने में फिल्म के सभी एक्शन दृश्यों को शूट करने का है। एटली और मुराद हमेशा फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ तकनीशियनों के साथ काम करना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए 8 एक्शन निर्देशकों को टीम में शामिल किया है। इस शेड्यूल में फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग भी की जाएगी। 8 एक्शन निर्देशकों में से 4 भारत से हैं और 4 विदेश से हैं। वरुण, बॉडी डबल की मदद के बिना सभी स्टंट खुद करेंगे। फिल्म की एक्शन टीम में एनल अरसु, अनबरीवु, सुनील रोड्रिग्स, यानिक बेन, कालोयान वोडेनिचरोव, मनोहर वर्मा, पानीर सेल्वम और ब्रॉनविन अक्टूबर जैसे एक्शन निर्देशक शामिल हैं।ये सभी नो टाइम टू डाई, जवान, पठान, केजीएफ, टॉम्ब रेडर, एयरलिफ्ट, सुल्तान, वर्ल्ड वॉर जेड और इंडियन 2 जैसी फिल्मों में अपना कौशल दिखा चुके हैं।

फिल्म इस साल 31 मई, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसमें वरुण के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता अगले हफ्ते एक वीडियो के साथ फिल्म के शीर्षक का ऐलान करने वाले हैं, जिसके लिए सभी खूब उत्साहित हैं।वरुण की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म बवाल में दिखाई दिए थे। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top