Breaking News
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें- उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें- उमर अब्दुल्ला
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित

स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन होगा और अधिक उग्र – मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ

देहरादून।  मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान प्रदर्शनकारियों को एकता विहार धरना स्थल वापस भेजे जाने के बाद भी आंदोलन समाप्त नहीं हुआ। संगठन द्वारा आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा था तथा आंदोलनकारी पुनः मंत्री आवास की ओर कूच करने की तैयारी में थे। इसी बीच प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ता की पहल की। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी की मध्यस्थता एवं प्रदर्शनकारियों के साथ हुई दूरभाष वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई।

इसके उपरांत पुलिस इंस्पेक्टर (कोतवाल) कैलाश भट्ट के नेतृत्व में संगठन के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस वाहन से यमुना कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री आवास ले जाया गया, जहाँ प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य मंत्री के साथ विस्तृत एवं सकारात्मक वार्ता हुई।

बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों की वर्षों से लंबित चारों प्रमुख मांगों को मजबूती से रखा। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक एवं सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निजी कंपनियों को ठेके पर संचालित की जा रही लैबों की व्यवस्था की समीक्षा कर रही है तथा चरणबद्ध तरीके से उन स्थानों पर पुनः सरकारी प्रयोगशालाओं के संचालन की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

संगठन की ओर से प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष आशीष चंद्र, प्रदेश महासचिव मयंक राणा, बीना गुरुरानी, प्रियंका पुरोहित एवं शिलोनी वशिष्ठ शामिल रहे।

वार्ता के उपरांत संगठन ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन का सम्मान करता है और सरकार को शीघ्र निर्णय लेने का अवसर देगा। किंतु यदि निर्धारित समय के भीतर चारों मांगों पर ठोस एवं लिखित कार्यवाही नहीं की गई, तो प्रदेशभर के ऐलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स, डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र बनाया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, युवाओं को न्याय दिलाने, सरकारी प्रयोगशालाओं को मजबूत करने तथा जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी है।

Back To Top