Breaking News
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती

यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में अधिकारी-,कर्मी व इंजीनियरों के प्रमोशन और स्थायीकरण को हरी झंडी दे दी गयी। एमडी पी सी ध्यानी के कार्यकाल संभालने के बाद कार्मिकों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की दिशा में फ़ाइल तेजो से दौड़ रही है। महज एक माह के भीतर पदोन्नति, स्थायीकरण, वित्तीय स्तरोन्नयन और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसे वर्षों से लंबित मामलों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 190 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न यूनियनों और एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से वार्ता कर लंबित पदोन्नति, समयबद्ध वेतनमान, नियमितीकरण, स्थायीकरण तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया था। उनके निर्देशन में मानव संसाधन विभाग ने कार्मिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रिकॉर्ड समय में कई महत्वपूर्ण फैसले लागू किए।

अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) आर.जे. मलिक ने बताया कि उपमुख्य लेखाधिकारी, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी तथा कार्यालय अधीक्षक-द्वितीय सहित विभिन्न संवर्गों के 27 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। वहीं 37 सहायक अभियंताओं और सहायक लेखाकारों का स्थायीकरण किया गया है।

इसके अलावा अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, लेखाकार, कार्यालय अधीक्षक और कार्यालय सहायक सहित 36 कार्मिकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सुनिश्चित वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ दिया गया है। लंबे समय से लंबित करीब 450 चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों का भी तेजी से निस्तारण कर उन्हें न्यूनतम स्तर पर पहुंचा दिया गया है।

यूपीसीएल ने राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम बढ़ाते हुए 75 सहायक लेखाकारों के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता, लेखाधिकारी, कार्मिक अधिकारी, विधि अधिकारी, अवर अभियंता, ड्राफ्ट्समैन और सहायक भंडारी सहित करीब 115 अन्य रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इन निर्णयों के बाद विभिन्न यूनियनों और कर्मचारी संगठनों ने प्रबंध निदेशक के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे कार्मिक हित में सकारात्मक पहल बताया और निगम प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back To Top