Breaking News
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 6 बच्चों की मौत, जानें क्या हैं इसके लक्षण

गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 6 बच्चों की मौत, जानें क्या हैं इसके लक्षण

नई दिल्ली। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि राज्य में पिछले पांच दिनों में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) से छह बच्चों की मौत हो गई है. इस वायरस से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है, और अब तक 12 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, इन 12 मरीजों में से चार साबरकांठा जिले से, तीन अरावली से और एक-एक महिसागर तथा खेड़ा से हैं।.दो मरीज राजस्थान और एक मध्य प्रदेश से है. इनका उपचार गुजरात में हुआ.

उन्होंने कहा, छह में से पांच मौत साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में हुईं. साबरकांठा के आठ समेत सभी 12 नमूनों को पुष्टि के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजा गया है. टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ये मौत चांदीपुरा वायरस के कारण हुई हैं या नहीं.

वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 घंटे चल रहा काम
हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों ने 10 जुलाई को चार बच्चों की मौत का कारण ‘चांदीपुरा वायरस’ होने का संदेह जताया था. विशेषज्ञों ने वायरस की पुष्टि के लिए उनके नमूने एनआईवी भेजे थे. बाद में अस्पताल में चार और नए बच्चों में चांदीपुरा वायरस जैसे ही लक्षण दिखे.

गुजरात स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, चांदीपुरा वायरस संक्रामक नहीं है लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में गहन निगरानी की गई है. हमने 4,487 घरों में 18,646 लोगों की जांच की है. स्वास्थ्य विभाग बीमारी को फैलने से रोकने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहा है.

क्या है चांदीपुरा वायरस
चांदीपुरा वायरस रैबडोविरिडे फैमिली के वेसिकुलोवायरस जीनस का एक मेंबर है. यह मच्छरों, टिक्स और सैंडफ़्लाइज के जरिए फैलता है. यह वायरस 9 महीने से 14 साल की उम्र के बच्चों में को अपना शिकार बनाता है. चांदीपुरा वायरस के लक्ष्ण में तेज बुखार आना, दौरे पड़ना, उलटी-दस्त, दिमाग में सूजन शामिल है. समय रहते इन लक्ष्णों पर अगर ध्यान न दिया जाए तो यह मौत का कारण बन सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top