Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार, बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नग्न कर पीटा, फिर चटवाया थूक

नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार, बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नग्न कर पीटा, फिर चटवाया थूक

आहत पीड़ित ने दी जान 

पुलिस ने अनसुना किया मामला 

आरोपियों ने नाबालिग के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिससे मानवता एक बार फिर शर्मशार हो गई है। यहां पर 17 साल के एक दलित नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गई। चार आरोपियों द्वारा एक नाबालिग को पहले बर्थ-डे पार्टी में बुलाया गया। फिर आरोपियों ने उसे वहां नग्न करके पीटा। पेशाब पिलाते हुए वीडियो बनाया, और मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। और इतना सब करने के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़ित को थूककर चाटने को कहा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे आहत पीड़ित किशोर ने खुदकुशी कर ली। पीड़ित परिवार लड़के के शव लेकर थाने पहुंचा, फिर पुलिस ने अनसुना कर दिया। गुस्साए परिजन एसपी ऑफिस ही शव लेकर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, बस्ती के कप्तानगंज में जन्मदिन पार्टी में बुलाकर अमानवीय हरकत करने से आहत एक किशोर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। आरोप है कि पार्टी में मौजूद मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर किशोर को पीटा और पेशाब पिलाया। इसका वीडियो भी बना लिया। किशोर ने जब उनसे वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया।

किशोर के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, हिंसा के जरिए अपमानित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला इलाके का किशोर कप्तानगंज क्षेत्र में ननिहाल में रह कर पढ़ाई करता था। वह दसवीं का छात्र था। उसके मामा के अनुसार, 20 दिसंबर की रात जन्मदिन पार्टी के बहाने गांव के कुछ युवकों ने उसे बुलाया था।

वहां मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर उसकी पिटाई की, पेशाब भी पिलाया और इसका वीडियो बना लिया। किसी तरह बचकर किशोर घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने अगले दिन दो आरोपियों को पकड़ा पर शाम को छोड़ दिया।

 ‘वीडियो डिलीट करने को कहा तो थूककर चटाया’
किशोर ने आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया। इन सबसे आहत होकर किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा- बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 हाईस्कूल का छात्र था किशोर
मामा के घर रहकर किशोर कक्षा 10 में पढ़ता था। मामा ने तहरीर में बताया है कि 20 दिसंबर की रात में गांव के रहने वाले एक लड़के ने फोन कर भांजे को जन्मदिन के बहाने अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि यहां चार-पांच अन्य लोग पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने मिलकर भांजे को नग्न कर पीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुंह में सभी ने पेशाब किया। इसके बारे में भांजे ने घर आकर जानकारी दी। इस घटनाक्रम को लेकर भांजा काफी परेशान था। यह लोग रास्ते में अक्सर भांजे को प्रताड़ित करते थे।
 
चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि किशोर के मामा की तहरीर पर विनय कुमार, आकाश और सोनल निवासी कोइलपुरा, काजू प्रसाद निवासी कैली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोनल के अलावा तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी। सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top