Breaking News
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा

कपड़ों में लगी इंक छुड़ाने में छूट रहे पसीने, इन तरीकों से कर सकते हैं छुट्टी

कपड़ों में लगी इंक छुड़ाने में छूट रहे पसीने, इन तरीकों से कर सकते हैं छुट्टी

कभी बच्चों की स्कूल ड्रेस पर तो कभी पति के कपड़ों पर आपने इंक के निशान तो देखे ही होंगे। अगर कपड़े हल्के रंग के हो तो उनका खराब होना तय है. इंक के इन निशानों को साफ करने में इतनी मशक्कत करनी पड़ती है कि कपड़े फटने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन इंक के निशान नहीं जाते. आज हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से इंक के निशान चुटकियों में साफ हो जाएंगे।

भूलकर भी न करें यह गलती
कपड़ों पर इंक लगने से उनकी खूबसूरती खत्म हो जाती है. अगर आपके भी किसी कपड़े पर इंक लग गई है तो आपको भूलकर भी इन गलतियों को नहीं करना चाहिए. दरअसल, इंक लगने के बाद महिलाएं अक्सर कपड़े को रगडक़र साफ करने की कोशिश करती हैं या फिर बार-बार साफ करने की कोशिश करती हैं. इससे कपड़ों के फटने का खतरा रहता है. कई बार इंक तो साफ हो जाती है, लेकिन कपड़ा उस जगह से फेड हो जाता है।

टूथपेस्ट की मदद से साफ कर सकते हैं कपड़ा
अगर आपके किसी कपड़े पर इंक लग गई है तो टूथपेस्ट की मदद से उसे साफ कर सकती हैं. गौर करने वाली बात यह है कि इस काम के लिए जेल टूथपेस्ट कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दाग को साफ करने के लिए उस जगह पर थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगा दीजिए. अब कपड़े को साइड में रखकर टूथपेस्ट सूखने का इंतजार कीजिए. जब टूथपेस्ट पूरी तरह सूख जाए तो कपड़े को डिटर्जेंट से धो दीजिए. यह प्रोसेस दो-तीन बार करने से कपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा।

दूध से भी साफ कर सकते हैं दाग
एनर्जी की जरूरत होती है तो हर कोई दूध पीने की सलाह देता है, लेकिन इंक के दाग भी दूध की मदद से साफ किए जा सकते हैं. आपको बस दाग लगे हिस्से को रातभर के लिए दूध में डुबोकर रखना होगा. इसके बाद कपड़ा धो लीजिए. आप देखेंगी कि इंक का निशान हल्का पड़ जाएगा. यह प्रक्रिया दो-तीन बार अपनाने पर इंक पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

अल्कोहल भी उड़ा सकता है इंक के होश
अल्कोहल का नाम लिया जाए तो हर कोई जाम के दरवाजे तक पहुंच जाता है, लेकिन यही अल्कोहल आपके कपड़ों पर लगे इंक के होश उड़ा सकता है। इसके लिए आप एक कॉटन को अल्कोहल में डुबो लीजिए और उसे इंक के दाग पर धीरे-धीरे रगड़ दीजिए. इससे दाग साफ हो जाता है। अगर दाग ज्यादा बड़ा है तो इंक लगे हिस्से को करीब 15 मिनट के लिए अल्कोहल में डुबो दीजिए. इस प्रोसेस से भी दाग एकदम हल्का पड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top