Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

योग, प्राणायाम की छात्र छात्राओं के मानसिक, शाररिक और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका- अरुण चमोली

योग, प्राणायाम की छात्र छात्राओं के मानसिक, शाररिक और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका- अरुण चमोली

फ्यूजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट संस्थान में धूमधाम से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

देहरादून। विश्वभर में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, विभिन्न कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों आदि में लोग योग करते नजर आए।

10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फ्यूजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट संस्थान में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिममें संस्थान के छात्र-छात्राओं, संस्थान के चेयरमैन अरूण चमोली सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी योग कर निरोग रहने का संदेश दिया।

फ्यूजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट संस्थान के चेयरमैन अरुण चमोली ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारे ऋषि-मुनियों से चली आ रही परम्परा को आज अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिली है, हमें एक दिन नहीं बल्कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।

योग हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में मोटापा बीमारी का रूप ले रहा है, आने वाले समय में बहुत अधिक लोग इससे ग्रस्त हो सकते हैं। हम प्रतिदिन योग के माध्यम से इसे रोक सकते हैं। इसलिए हम सबको योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर सभी छात्र छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top