Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

एसजीआरआरयू विमेनोवेटर के प्लेटफार्म पर महिलाओं ने किया अपना बिजनेस पिच

एसजीआरआरयू विमेनोवेटर के प्लेटफार्म पर महिलाओं ने किया अपना बिजनेस पिच

15 बिजनेस आइडिया प्रतिभाग करेंगे नेशनल पिचिंग कंपटीशन में

देहरादून। शनिवार को श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी (एसजीआर आरयू) में विमेनोवेटर की ओर से वी पिच कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें 50 में से 15 बिजनेस पिच चुनी गई।

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में वूमनोवाटर की ओर से आयोजित वी पिच कंपटीशन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उद्यमिता श्रीमती विनोद उनियाल मौजूद रहीं. वही बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद खादी बोर्ड अधिकारी डॉक्टर अलका पांडे उद्यमी मधु मरवा मौजूद रहे इसके अलावा पिचिंग कंपटीशन को जज करने के लिए बतौर जज कॉलेज की ओर से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मनीष मंडोली डॉक्टर रूपा सोनी डॉक्टर जूही गर्ग अर्चना यादव कपूर पूजा चौहान एवं निवेदिता गांगुली मौजूद रहे।

इस मौके पर महिलाओं ने अपना बिजनेस पिच किया जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि किस तरीके से वह अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से सहायता चाहते हैं और उनके बिजनेस आइडिया में दम है।

इस बारे में जानकारी देते हुए विमेनोवेटर की स्टेट हेड प्रिया गुलाटी ने बताया कि इस तरह के प्लेटफार्म महिलाओं को बहुत कम मिलते हैं जहां वे अपने बिजनेस आइडिया को लोगों के आगे रख सके और उसके लिए सरकार से अपेक्षा कर सके कि वह उसको फंड करें इस तरह के प्लेटफार्म की आजकल बहुत ज्यादा जरूरत है उसी को दिमाग में रखते हुए यह एक प्रयास किया गया।

जूरी द्वारा 15 लोगों को इसमें चुना गया जिसमें होम बेकार कैटेगरी में हरिद्वार से अर्चना गोयल रुड़की से नीला रानी देहरादून से पूजा रावत वेदिका खट्टर एवं सिमरन मोगा को पुरस्कार प्रदान किया गया वहीं दूसरी ओर जनरल कैटेगरी में एवं स्टूडेंट कैटेगरी में श्रेया, निमेष, फरजाना , डॉ बिनु भदौरिया, प्रिंसी, कविता पाल, अदिति शर्मा, सोनम घई ,जसलीन कौर, यशिका गुप्ता एवं पीयूष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जानकारी देते हुए प्रिया गुलाटी ने बताया कि अब यह 15 लोग दिल्ली में होने वाले नेशनल पिचिंग कंपटीशन के लिए प्रतिभा करेंगे इस मौके पर ग्रह कॉम की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं जूरी मेंबर्स आदि को गिफ्ट भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top