Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

पत्नी ने घरेलू कलेश के चलते पति को उतारा मौत के घाट, एंब्रायडरी कटर से किया गर्दन पर वार 

लुधियाना। नूरवाला रोड इलाके में एक महिला ने घरेलू कलेश के चलते अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति सो गया और खर्राटे लेने लगा। पहले से गुस्से में भरी महिला ने एंब्रायडरी कटर से पति की गर्दन पर वार कर दिया। ज्यादा खून निकलने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक गौरव का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि कटर लगने की वजह से गौरव की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार एंब्रायडरी का काम करने वाले गौरव की शादी सोनम से हुई थी।

दोनों का 11 साल का एक बेटा भी है। दंपती में घरेलू बातों को लेकर अक्सर क्लेश रहता था। कई बार दोनों में झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को एक बार फिर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद गौरव सो गया।  जानकारी के अनुसार, गौरव सोते समय खर्राटे ले रहा था। उसकी पत्नी ने इसी बात को लेकर क्लेश कर दिया। इसी दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सोनम ने वहां पड़ा कटर उठाया और सीधे गौरव की गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है कि असल किस बात को लेकर मारपीट हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top