Breaking News
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
डोईवाला में वाहन चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
डोईवाला में वाहन चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

भ्रष्ट भाजपा नेताओं पर कब होगी केंद्रीय एजेंसियों की कार्यवाही- कांग्रेस

भ्रष्ट भाजपा नेताओं पर कब होगी केंद्रीय एजेंसियों की कार्यवाही- कांग्रेस

कई चर्चित भाजपा नेताओं पर नहीं हो रही कार्यवाही

देहरादून।  दून में हुई आयकर विभाग की रेड पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर पक्षपातपूर्ण रवैए का एवं केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। दसौनी ने कहा कि एक प्रदेश में दोहरे मापदंड नहीं चल सकते। गरिमा ने कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा के उत्तराखंड के कई नेताओं पर बहुत गंभीर आरोप लगे लेकिन कभी किसी नेता या पदाधिकारी के घर पर ईडी,सीबीआई या इनकम टैक्स की रेड नहीं पड़ी? दसोनी ने कहा उदाहरण के तौर पर उत्तराखंड सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोप लगे इतना ही नहीं, उद्यान घोटाले की जांच कर सीबीआई ने उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला होने की बात कही, देहरादून में निर्माणाधीन सैन्य धाम में भी जमकर भ्रष्टाचार होने के तथ्य शासन और सरकार के सामने रखें गए लेकिन गणेश जोशी पर कभी कोई जांच नहीं बैठी?

उसके अलावा देहरादून में भाजपा के निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा पर मेयर रहते हुए पद का दुरुपयोग कर अपनी संपत्ति में बीस गुना बढ़ोतरी किए जाने का आरोप लगा लेकिन हर बार की तरह कोई जांच नहीं हुई ??
दसोनी ने कहा की हद तो तब हो गई जब यमकेश्वर की भाजपा विधायक रेणु बिष्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में क्राइम स्पॉट यानी जहां हत्याकांड को अंजाम दिया गया साक्ष्य और सबूत मिटाने के लिए उसी को बुलडोजर से गिराने का काम किया ।

विधायक का वह कृत्य उत्तराखंड की समूची जनता ने देखा वह अपराधिक कृत्य था परंतु रेनू बिष्ट का कोई बाल बांका भी ना कर पाया ।

गरिमा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कतई यह न समझा जाए कि कांग्रेस गलत के साथ है और किसी को बचाने की कोशिश कर रही है ,गरिमा ने साफ तौर पर कहा कि यदि किसी ने अवैध तरीके से धनोंपार्जन किया है या कानून की नजर में कोई भी गलत काम किया है तो उसको सजा होनी चाहिए ,लेकिन जो सत्ता में बैठे लोग हैं उन्हें यह समझना होगा कि मानक एक ही होने चाहिए फिर चाहे वह सत्ता में बैठे भ्रष्ट नेता हों या विपक्ष में बैठे। वन नेशन वन इलेक्शन की बात करने वाली भाजपा कम से कम वन नेशन वन रूल्स एंड रेगुलेशन तो लागू कर ही सकती है।

दसौनी ने इस रेड की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठाया कि ऐसा क्यों होता है कि जब-जब चुनाव होता है तभी तनाव भी होता और विपक्षी दल के नेताओं के दमन की शुरुआत हो जाती है ताकि विपक्ष को जनता की नजरों में बदनाम किया जा सके और दुष्प्रचार कर सत्ता पर कब्जा किया जा सके? दसौनी ने कहा की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ईडी,सीबीआई और इनकम टैक्स का मनमाने तरीके से उपयोग कर रही है और अपने नेताओं की मगरमच्छ जैसी गलती भी धृतराष्ट्र बनकर माफ कर रही है और विपक्षी दल के नेताओं की चींटी बराबर गलती को भी बड़ा चढ़ाकर जनता के सामने परोस रही है।

दसौनी ने कहा कि यह कितनी बड़ी विडंबना है कि जिस सरकार को महिला अस्मिता की रक्षा करनी चाहिए थी आज वह अपने ही दल के उन लोगों को जिन्होंने नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया है उन्हें संरक्षण दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top