Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और देयकों संबंधी प्रकरण अधिक समय तक न रहें लंबित- जिलाधिकारी
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और देयकों संबंधी प्रकरण अधिक समय तक न रहें लंबित- जिलाधिकारी
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ओडिशा में आगामी लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए भी होगा मतदान, यहां जानें सारी डिटेल्स

ओडिशा में आगामी लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए भी होगा मतदान, यहां जानें सारी डिटेल्स

नई दिल्ली। ओडिशा में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। राज्‍य में कुल 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों पर आम चुनाव के चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान होगा। चौथे चरण के मतदान के लिए 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 26 अप्रैल को पांचवें, 29 अप्रैल को छठे और 7 मई को सातवें चरण के मतदान को लेकर अधिसूचना जारी होगी।

कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट लोकसभा सीटों पर चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान होगा। इसके बाद बरगढ़, सुंदरगढ़, बलांगिर, कंधमाल और अस्‍का सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा। संभलपुर, केन्दुझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्‍वर सीटों पर 25 मई को छठे चरण में चुनाव होंगे।

राज्‍य में मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर लोकसभा सीटों को लेकर सातवें चरण यानी एक जून को मतदान होगा। इन लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर भी आम चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार ही मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग ने ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। राज्य भर में 37 हजार आठ सौ नौ मतदान केन्द्रों पर तीन करोड़ 35 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएंगे। ओडिशा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने राज्‍य में स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक की।

राज्‍य में इन चुनावों में बीजू जनता दल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। अब तक केवल भारतीय जनता पार्टी ने ही 18 लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की है, जबकि बीजू जनता दल और कांग्रेस जल्‍द ही उम्‍मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top