Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चला। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस फेज में 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले फेज में उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर वोट डाले गए. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, राजस्थान की 12 और मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए।

यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान की किन-किन सीटों पर वोटिंग?
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोट डाले जाएंगे. वहीं, राजस्थान की 12 सीटों में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में वोटिंग होगी. वहीं, मध्यप्रदेश की छह सीटों में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है. बिहार की बात करें तो यहां गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में वोटिंग होगी. वहीं, उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार में वोट डाले जाएंगे।

बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर 48.24 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें 2019 के चुनाव में में इन चारों सीट पर 53.47 प्रतिशत पोलिंग हुई थी, लेकिन इस बार 5.30 प्रतिशत कम पोलिंग हुई।

जानिए शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

अंडमान और निकोबार- 56.87%
अरुणाचल प्रदेश- 63.26 %
असम- 70.77 %
बिहार- 46.32 %
छत्तीसगढ़- 63.41 %
जम्मू और कश्मीर- 65.08%
लक्षदीप- 59.02 %
मध्य प्रदेश- 63.25 %
महाराष्ट्र- 54.85 %
मणिपुर- 67.46 %
मेघालय- 69.91 %
मिजोरम- 52.62 %
नागालैंड- 55.75 %
पुडुचेरी- 72.84 %
राजस्थान- 50.27 %
सिक्किम- 67.58 %
तमिलनाडु- 62.02 %
त्रिपुरा- 76.10 %
उत्तर प्रदेश- 57.54 %
उत्तराखंड- 53.56 %
पश्चिम बंगाल= 77.57 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top