Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

शाकाहारी खाना महंगा और नॉन-वेज हुआ सस्ता

शाकाहारी खाना महंगा और नॉन-वेज हुआ सस्ता

चेन्नई। भारत में शाकाहारी खाना महंगा और नॉन-वेज खाना सस्ता साबित हो रहा है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स ने कहा कि शाकाहारी थाली की कीमत बीते साल फरवरी की तुलना में इस साल 7 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि नॉन-वेज थाली में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मार्च में शाकाहारी थाली 27.50 रुपये की हो गई, जबकि, फरवरी 2023 में 25.6 रुपये थी। वहीं, मांसाहारी थाली फरवरी 2023 में 59.2 रुपये थी, जो अब घटकर 54 रुपये हो गई। प्याज और टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर 29 और 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण शाकाहारी थाली की लागत में वृद्धि हुई। इसके अलावा चावल और दाल भी महंगी हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, नॉन-वेज थाली की कीमत में कमी, ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतों में सालाना आधार पर करीब 20 प्रतिशत की गिरावट के कारण हुई। इसका कुल मूल्य में 50 प्रतिशत भारांश है। सालाना आधार पर मांसाहारी थाली की कीमत घटने की यही मुख्य वजह रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने से रमजान के पवित्र महीने से पहले सप्लाई प्रभावित होने और मांग बढऩे से फरवरी में ब्रॉयलर की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हालांकि, इस साल जनवरी और फरवरी में प्रति थाली लागत की तुलना करने पर शाकाहारियों और मांसाहारियों के लिए यह मिली-जुली खबर थी। रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमत 2 फीसदी की गिरावट के साथ जनवरी 2024 में 26 रुपये थी। वहीं, जनवरी 2024 में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ नॉन-वेज थाली की कीमत 52 रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top