Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों के लिए दी कई सौगातें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों के लिए दी कई सौगातें

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि भवन, दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें किसानों के हित में कई निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान चौहान ने बिहार में कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने और किसानों की सुविधा के लिए बिहार स्थित कृषि भवन में एपीडा (एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी) का कार्यालय खोलने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के किसानों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत, उन्होंने हाईब्रीड और उन्नत बीजों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में बिहार के लिए अधिक आवंटन सुनिश्चित करने की बात की। इस योजना की बिहार के लिए दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई है।

चौहान ने कहा कि बिहार का कृषि क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसके आधार पर कृषोन्नति योजना के लिए अधिक राशि का आवंटन किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बिहार स्थित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान और बीज उत्पादन केंद्र को अत्याधुनिक बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, बिहार में लीची और शहद उत्पादक किसानों की सहायता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एनआरसी मखाना के सशक्तिकरण के निर्णय से भी किसानों को लाभ होगा। चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि और किसान कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं, और बिहार के किसानों के लिए भी हरसंभव कदम उठाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top