Breaking News
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस 2’ का ट्रेलर रिलीज

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस 2’ का ट्रेलर रिलीज

मनोज बाजपेयी की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट  का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें एक्टर एक बार फिर एसीपी अविनाश वर्मा के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसलिए फिल्म देखने के लिए फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई हो गया है. खबरों के अनुसार मनोज बाजपेयी की ये फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड हैv जिसमें उनके साथ कई दिग्गज एक्टर नजर आएंगे. वहीं एक्ट्रेस प्राची देसाई भी इसमें अहम रोल निभा रही हैं।

साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट  के ट्रेलर की शुरुआत एक शूटआउट से होती है. जिसकी जांच के लिए मनोज बाजपेयी लोकेशन पर पहुंचते हैं और फिर धीरे-धीरे फिल्म का कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म में एक्शन और सस्पेंस के साथ मनोज बाजपेयी ने अपनी दमदार डॉयलॉग डिलीवरी से चार चांद लगाए हैं। वहीं प्राची देसाई भी पुलिस ऑफिसर के रोल में काफी जच रही हैं. ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

इस ट्रेलर का सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, घड़ी टिक-टिक कर रही है, तनाव बढ़ रहा है. शहर में अराजकता है और एक हत्यारा खुलेआम घूम रहा है. प्तसाइलेंस2 में एसीपी अविनाश और उनकी स्पेशल क्राइम यूनिट को एक उलझी हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने में..देखें ट्रेलर अभी।

मनोज बाजपेयी अविनाश वर्मा बनकर 3 साल बाद ओटीटी पर लौट रहे हैं. फिल्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि – अविनाश क्राइम की इस दुनिया में शांति और व्यवस्था कयाम करने के लिए हैं। मुझे उम्मीद है कि हम दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से दर्शकों को इमोशनल अनुभव होगा. बता दें कि फिल्म 16 अप्रैल 2024 को जी5 पर रिलीज होगी।

मनोज बाजपेयी इस फिल्म से पहले सीरीज ‘किलर सूप’ में नजर आए थे. सीरीज में एक्टर का डबल रोल देखने को मिला था. ये एक डार्क कॉमेडी सीरीज थी। जिसमें मनोज बाजपेयी के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा जैसी उम्दा एक्ट्रेस भी नजर आई थीं. इस सीरीज को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. वहीं अब वो  साइलेंस 2’  की रिलीज को लेकर एक्साइटिड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top