Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज, देशद्रोही-नेपोटिज्म जैसे आरोपों से उलझती नजर आईं अभिनेत्री

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज, देशद्रोही-नेपोटिज्म जैसे आरोपों से उलझती नजर आईं अभिनेत्री

जान्हवी कपूर की किस्मत इस वक्त बुलंदियों पर चल रही है. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं और वह बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली हैं। हाल फिलहाल में अभिनेत्री की फिल्म उलझ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वह एक बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, चलिए देखते हैं कि आखिर इसमें क्या खास देखने को मिला है।

जाह्नवी कपूर जब से फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं, तब से उनपर नेपोटिज्म का आरोप लगता रहा है. अब उनपर लगा यह आरोप स्क्रीन पर भी गूंजने वाला है. ट्रेलर की शुरुआत जाह्नवी के सुहाना भाटिया के किरदार होती है, जो सेंट स्टीफंस कॉलेज और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और अब देश की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं. उनके कलीग्स उनकी क्वालिफिकेशन पर संदेह करते हैं और उन्हें नेपोटिज्म का प्रोजक्ट बताकर इस पोस्ट के लायक नहीं बताते हैं।

कहानी में ट्विस्ट गुलशन देवैया की एंट्री से आता है, जो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं. वह जाह्नवी से कागजात मांगते हैं, तो जाह्नवी उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है कि वह बच जाएगा? इस बीच हिंट मिलता है कि एक इंटरनल लीक है, और इसी बीच दो सरकारी अंडरकवर एजेंटों की जान खतरे में है. तभी सुहाना 24 घंटे के लिए गायब हो जाती है. ट्रेलर के अंत में जाह्नवी कहती हैं कि उसके लिए एक जाल बिछाया गया है और वह बिना लड़े हार नहीं मानेगी।

उलझ को राजी, बधाई दो और तलवार के निर्माताओं द्वारा बनाया गया है. इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया ने निर्देशित किया है. फिल्म में रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. विनीत जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

उलझ जाह्नवी की इस साल की दूसरी रिलीज है. इससे पहले वह मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आईं थीं, जो कि 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उनके पास जूनियर एनटीआर स्टारर ‘देवरा: पार्ट 1’ और शशांक खेतान की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी पाइपलाइन में है. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top