Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे
यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती
यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
शिकायती प्रकरणों पर अन्य विछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
शिकायती प्रकरणों पर अन्य विछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील

अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

साउथ स्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अजित मास मोमेंट्स, स्वैग और शानदार डायलॉग डिलीवरी देखने को मिल रही है।

कैसा है ट्रेलर?
सामने आए ट्रेलर में अभिनेता अजित कुमार अपनी पहली फिल्मों की ही तरह एक्शन करते हुए नजर आए हैं। दो मिनट के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी गैंगस्टर वर्सेस गैंगस्टर है। आमतौर पर आजकल की फिल्मों में गुड गैंगस्टर बनाम बैड गैंगस्टर वाली थीम से मिलता-जुलता हुआ। ट्रेलर में फिल्म में मौजूद बेहतरीन कलाकारों की भी झलक मिली है। हमेशा की तरह अजित की स्क्रीन प्रजेंस काफी अच्छी दिखी। बाकी तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि अजित कुमार क्या नया लेकर आए हैं?

फिल्म की रिलीज डेट
यह फिल्म पहले पोंगल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘विदामुयार्ची’ के लिए इसे टाल दिया गया। हालांकि, उसकी रिलीज डेट को भी आगे खिसका दिया गया था। ‘गुड बैड अग्ली’ की बात करें तो फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजित का लुक होगा खास
इस फिल्म के बारे में बात करें तो इसमें अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम ‘गुड बैड अग्ली’ को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं या वह तीन अलग-अलग किरदारों में भी नजर आ सकते हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया गया है। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम ने किया गया और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया गया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top