Breaking News
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर

बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान

मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप  का किया शुभारंभ

शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण

वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी

‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये

सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया

तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत

रुद्रप्रयाग। तरसाली-फाटा मार्ग पर देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UK01 CA 0826 तरसाली के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना जिला कंट्रोल रूम से मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। ट्रक के पास दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष)  मोहन (36 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Back To Top