Breaking News
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई

प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल – रेखा आर्या

प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल – रेखा आर्या

38वें राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

अद्भुत…अकल्पनीय… अविस्मरणीय -रेखा आर्या

आयोजन में हज़ारों की संख्या में आए लोगों ने किया अभिनन्दन

देहरादून। अद्भुत…अकल्पनीय… अविस्मरणीय
38वीं राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के साक्षी बने हर व्यक्ति के मन से  रजत जयंती खेल परिसर में यही उदगार निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक यादगार भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38 राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तौर पर आयोजित करने के लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी। उन्होंने शीतकालीन यात्रा पर आने के लिए देशवासियों का आवाहन किया।मोदी ने कहा कि हमें फिट इंडिया बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जैसे ही मंच पर आकर भारत माता की जय का उद्घोष किया तो दर्शकों की हर्ष ध्वनि गूंज उठी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इतिहास कई बार सदियों को विस्मृत कर देता है लेकिन चंद पल अमर हो जाते हैं। हर देश, राज्य और समाज के जीवन में एक ऐसा पल आता है जब एक एक क्षण का इतिहास सदियों के इतिहास से भी ज्यादा अहम बन जाता है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज हमारी देवभूमि के लिए एक ऐसा ही पल आया है जब हम संकल्प से शिखर तक जाने के अपने आहवान को साक्षात होते देख रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भर के सांस्कृतिक कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पांडवाज बैंड, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का समापन 2025 युवाओं के शंखनाद ने किया। हिमालय द्वारा संकल्प से शिखर तक की यात्रा का सफर का वर्णन आयोजन की खास पेशकश रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top