Breaking News
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई

प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना

प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना

बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है

मैदानी इलाकों में कोहरे से मिल सकती है राहत

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिन से मौसम अपना रुख बदल रहा है, वहीं मौसम के बदले रुख के बीच आज मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। अभी तक बारिश और बर्फबारी ना होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन आज प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है।

वहीं, शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 16.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 9.1 डिग्री रहा। 11 जनवरी को दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं।

बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए जिलेभर में 31 जनवरी तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र साढ़े आठ बजे के बाद खुलेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है। पत्र में कहा गया है कि शीतलहर और कोहरे के साथ पाला पड़ने से सूखी ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, सर्दी के दिनों में अधिकतर विद्यालय नौ बजे के बाद ही संचालित किए जाते हैं, लेकिन कुछ विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक है। ऐसे में इन विद्यालयों के संचालन का भी समय 31 जनवरी तक बदलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top