Breaking News
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

नेपाल के फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही यूके टीम ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

नेपाल के फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही यूके टीम ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में नेपाल में आयोजित होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही यूके मास्टर्स स्पोर्ट्स टीम ने शिष्टाचार भेंट की। नेपाल के पोखरा में आगामी 7 फरवरी से ‘‘60 प्लस इंटरनेशनल वेटरन फुटबॉल टूर्नामेंट’’ आयोजित हो रहा है। इस टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड सहित कुल 6 टीमें प्रतिभाग करेगी। उत्तराखण्ड से मास्टर्स स्पोर्ट्स टीम इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही है।

टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने मन और मस्तिष्क को युवा रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच-विचार और धारणा को इस प्रकार विकसित करना चाहिए जिससे कोई भी लक्ष्य बड़ा ना लगे। राज्यपाल ने सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन बलूनी को अपनी संस्था में 5 लाख से अधिक वेटरर्न्स को जोड़ने का लक्ष्य भी दिया। उन्होंने कहा कि मास्टर्स स्पोर्ट्स के सभी खिलाड़ी 60 वर्ष से अधिक उम्र के है जो फिट इण्डिया मूवमेंट को चरितार्थ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी को खेलों और अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि वे सभी खिलाड़ियों से मिलकर बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होने कहा कि इस उम्र में खेलों के प्रति ऐसा जज्बा हमारे युवाओं के प्रेरणा का कार्य करेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर मास्टर्स स्पोट्स सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन बलूनी, कर्नल मनोज रावत, एल.एम भट्ट, मैनेजर आर पी पोखरियाल, कोच अशोक वाही सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top