Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

तंत्र-मंत्र के लिए लड़की को अकेले में ले गया तांत्रिक और किया दुष्‍कर्म…हजारों की नकदी हड़पी

तंत्र-मंत्र के लिए लड़की को अकेले में ले गया तांत्रिक और किया दुष्‍कर्म…हजारों की नकदी हड़पी

हरिद्वार-पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर झाड़-फूंक के नाम पर एक युवती से दुष्कर्म और हजारों रुपये की नकदी हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी की तबीयत लंबे समय से खराब थी। वह रात में सोते समय डरकर चिल्लाने लगती थी। जनवरी 2025 में महिला अपनी बेटी को कलियर जियारत ले गई, जहां उसे सुशीला नाम की महिला मिली। सुशीला ने बताया कि भारूवाला, लक्सर निवासी समर सिंह झाड़-फूंक का काम करता है और वह उसकी बेटी को ठीक कर सकता है।

महिला अपनी बेटी को समर सिंह के पास ले गई। समर सिंह ने युवती के शरीर पर एक निशान का जिक्र किया और उसे अकेले में जाकर इसे देखने को कहा। निशान देखकर महिला को भरोसा हो गया। समर सिंह ने पूजा के नाम पर एक हजार रुपये लिए और उन्हें घर भेज दिया। हालांकि, बेटी की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।

महिला ने समर सिंह से संपर्क किया तो उसने दावा किया कि युवती पर जिन्न का साया है और उसे घर पर इलाज करना होगा। 15 फरवरी 2025 को समर सिंह उनके घर आया और दस हजार रुपये नकद, आठ हजार रुपये का पूजा का सामान और पांच सौ रुपये घरेलू खर्च के लिए लिए। इसके बाद उसने एकांत में पूजा का बहाना बनाकर युवती को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने युवती को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जिन्न वापस आ जाएगा।

घर लौटने पर युवती गुमसुम रहने लगी। मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई। यह सुनकर महिला ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top