Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

सुप्रीम कोर्ट ने (SIR) में बाधाओं पर जताई कड़ी नाराजगी, राज्यों से सहयोग सुनिश्चित करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने (SIR) में बाधाओं पर जताई कड़ी नाराजगी, राज्यों से सहयोग सुनिश्चित करने को कहा

बीएलओ को धमकाने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को धमकाने और चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में हस्तक्षेप की शिकायतों को बेहद गंभीर माना है। एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने निर्वाचन आयोग से कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसी संवैधानिक प्रक्रिया में राज्य सरकारों का सहयोग न मिलना चिंता का विषय है और इसे तत्काल गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी—“स्थिति बिगड़ी तो पुलिस बल लगाना पड़ेगा”

सर्वोच्च अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि इन घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो हालात और खराब हो सकते हैं। अदालत ने कहा—
“अगर स्थिति और बिगड़ती है तो पुलिस तैनात करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा।”

चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा कि उसके पास ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी संवैधानिक शक्तियां मौजूद हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि आयोग को तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे, वरना स्थिति अराजकता की ओर बढ़ सकती है।

पश्चिम बंगाल में SIR की निगरानी के लिए पांच IAS अधिकारी नियुक्त

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में पांच वरिष्ठ IAS अधिकारियों को स्पेशल रोल ऑब्जर्वर (SRO) के रूप में तैनात किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, इन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से प्रत्येक संभाग में SIR प्रक्रिया की जांच, निगरानी और निष्पादन और अधिक मजबूत होगा।

14 फरवरी 2026 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 4 नवंबर से जारी है। आयोग ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top