Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

सर्दी में बंद नाक खोलने का सबसे सेफ तरीका, मिनटों में मिलेगा आराम

सर्दी में बंद नाक खोलने का सबसे सेफ तरीका, मिनटों में मिलेगा आराम

सर्दियों में अक्सर लोग बंद नाक, खांसी और गले में दर्द से परेशान रहते हैं। रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याओं के होने की वजह से लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत होती है। सर्दी में सुबह-सुबह नहाकर घर से बाहर निकलते ही अक्सर लोगों की नाक जाम होने लगती है। गिरते तापमान और दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से भी कई बार लोगों की नाक बंद हो जाती है। इसके अलावा सर्दी में नाक बंद होने का कारण जुकाम, फ्लू या साइनस संक्रमण, एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा शराब का सेवन और तनाव की वजह से भी लोगों की नाक बंद हो जाती है। आइए जानते हैं कि कौन से घरेलू नुस्खें ऐसे हैं जिनसे बंद नाक का उपचार किया जा सकता है।

गर्म पानी की भांप लें
सर्दी में बंद नाक से परेशान हैं तो आप गर्म पानी की भांप लें। भांप लेने से ना सिर्फ बंद नाक खुलेगी बल्कि सर्दी जुकाम का भी इलाज होगा. भांप लेने के लिए आप पानी में विक्स डालकर भी भांप ले सकते हैं।

तुलसी के पत्ते और काली मिर्च की चाय पीएं
बंद नाक को खोलने के लिए आप काली मिर्च और तुलसी के पत्तो की चाय का सेवन दिन में दो बार रोजाना करें। काली मिर्च और तुलसी के पत्ते इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करेंगे और बंद नाक उपचार भी करेंगे।

लहसुन के पानी का सेवन करें
बंद नाक को खोलने के लिए आप लहसुन की दो कलियों को एक गिलास पानी में मिला लीजिये और उस पानी को 5-6 मिनट तक पकाएं और गुनगुना ही इसका सेवन करें. दिन में दो बार इस पानी का सेवन करने से बंद नाक से निजात मिलेगी।

नारियल तेल की बूंदें नाक में डालें
बंद नाक से परेशान हैं तो नारियल तेल की कुछ बूंदें नाक में डालें आपको बेहद फर्क महसूस होगा।

मास्क लगाना न भूलें
घर से निकलते ही नाक बंद होने लगती है तो आप मुंह पर मास्क लगाएं. मास्क लगाने से आपको डस्ट से एलर्जी होने का खतरा नहीं रहेगा और नाक भी जाम नहीं होगी।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top