Breaking News
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार टीज़र जारी, फिल्म की रिलीज डेट का भी हुआ एलान

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार टीज़र जारी, फिल्म की रिलीज डेट का भी हुआ एलान

विपुल अमृतलाल शाह की बहुचर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार टीज़र रिलीज कर दिया गया है। 2023 में आई विवादों में रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के इस सीक्वल ने सामने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। टीज़र के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

टीज़र में दिखी डर, सच्चाई और संघर्ष की झलक

‘आंखें’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज़ किंग’, ‘हॉलिडे’ जैसी हिट फिल्मों के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इस बार एक और गंभीर विषय के साथ लौटे हैं। ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीज़र डर, गुस्से, साहस और कड़वी सच्चाइयों से भरा हुआ है, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देता है।

टीज़र में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनकी भूमिकाएं उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाई हैं। कहानी उनके जीवन में आए एक ऐसे मोड़ को दर्शाती है, जहां प्यार धीरे-धीरे भयावह साजिश में बदलता नजर आता है।

कहानी में क्या है खास

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि तीन मुस्लिम युवकों से प्रेम करने के बाद लड़कियों की जिंदगी कैसे पूरी तरह बदल जाती है। टीज़र संकेत देता है कि यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश और उसमें फंसाए जाने की भयावह दास्तान है, जहां सच्चाई सामने आने के बाद संघर्ष की शुरुआत होती है।

निर्माताओं का तीखा संदेश

टीज़र रिलीज के साथ ही निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक सशक्त संदेश साझा किया। पोस्ट में लिखा गया, “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे। हमारी बेटियां प्यार में नहीं पड़तीं, जाल में फंस जाती हैं।”

टीज़र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस बार लड़कियां सिर्फ पीड़ित नहीं रहेंगी, बल्कि अपने अंजाम का जवाब भी देंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशीष ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top