Breaking News
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

बसंत पंचमी को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी

बसंत पंचमी को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी

शनिवार को तेलकलश गाडूघड़ा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से ऋषिकेश प्रस्थान करेगा

योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात गाडूघड़ा तेल कलश डिम्मर प्रस्थान

जोशीमठ/ पांडुकेश्वर/ गोपेश्वर। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है परंपरा के अनुसार आज पूजा- अर्चना पश्चात श्री योग बदरी पांडुकेश्वर से गाडू घड़ा तेलकलश श्री नृसिंह मंदिर होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर हेतु प्रस्थान हुआ इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बीते कल बृहस्पतिवार 30 को श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधि मंदिर समिति के श्री नृसिंह मंदिर कार्यालय पहुंचे थे जहां मंदिर समिति ने तेलकलश श्री डिमरी पंचायत को सौंपा था उसके बाद पंचायत प्रतिनिधि गाडूघड़ा तेल कलश लेकर योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचे थे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नरेंद्र नगर राजदरबार में बसंत पंचमी रविवार 2 फरवरी को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी इसी दिन तेलकलश गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा की भी तिथि निश्चित हो जायेगी इसके लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )द्वारा तैयारियां चल रही है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी रविंद्र सहित अधिकारी कर्मचारी कपाट खुलने की तिथि तय करने के कार्यक्रम हेतु नरेंद्र नगर राजदरबार पहुंचेंगे।

बताया कि कार्यक्रम के अनुसार बाद 1 फरवरी शनिवार शाम को तेल कलश गाडू घड़ा, मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थित चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह में रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगा।
श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा रविवार 2 फरवरी को ऋषिकेश से प्रस्थान कर समारोह पूर्वक गाडूघड़ा तेल कलश राजमहल नरेंद्र नगर के सिपुर्द किया जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि तय तिथि के अनुसार राजमहल से तिलों के तेल का गाडू घड़ा तेलकलश कपाट खुलने के अवसर पर अभिषेक हेतु श्री बदरीनाथ धाम पहुंचता है।

आज योगबदरी पांडुकेश्वर गाडूघड़ा तेल कलश की पूजा-अर्चना के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, प्रबंधक नवीन भंडारी, कुबेर देवरा समिति अध्यक्ष जशवीर मेहता, सचिव अनूप भंडारी सहित महिला मंगल दल पांडुकेश्वर, नारायण नंबूदरी राजेश नंबूदरी, मंजेश भुजवाण, दर्शन कोटवाल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर कुबेर देवरा समिति ने रावल का स्वागत किया।

इससे पहले रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आज प्रात: भगवान नृसिंह मंदिर में दर्शन किये तथा अभिषेक में शामिल हुए बाद में योग बदरी पांडुकेश्वर तथा कुबेर मंदिर में भी दर्शन किये।

योग बदरी पांडुकेश्वर में तेलकलश की पूजा-अर्चना के बाद गाडू घड़ा श्री नृसिह मंदिर जोशीमठ पहुंचा जहां पूजा-अर्चना प्रसाद भोग चढ़ाया गया तथा मंदिर समिति द्वारा भंडारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत प्रबंधक भूपेंद्र राणा डिमरी पंचायत प्रतिनिधि क्रमश शैलेन्द्र डिमरी, हरीश चंद्र डिमरी,नरेश डिमरी, अरविंद डिमरी सहित  पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, संदेश मेहता सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल, अजीत भंडारी दिनेश भट्ट, प्रदीप बिष्ट,आशीष नंबूदरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top