Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का टीजर हुआ रिलीज, छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखे अभिनेता 

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का टीजर हुआ रिलीज, छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखे अभिनेता 

विक्की कौशल की बहादुर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका वाली फिल्म छावा का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में विक्की कौशल का योद्धा अवतार ने फैंस को दीवाना कर दिया है।  विक्की महान छत्रपति शिवाजी महाराज के दुर्जेय पुत्र के रूप में एक शक्तिशाली परिचय देता है।

छावा के मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया है. विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए लिखा है, स्वराज्य के रक्षक. धर्म के रक्षक. छावा – एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा.टीजर आउट। योद्धा 6 दिसंबर 2024 को दहाड़ेगा।

टीजर की शुरुआत एक रणभूमि से होती है. बैक ग्राउंड में एक दमदार डायलॉग के साथ छावा का परिचय देते हुए सुना जा सकता है. इसके बाद छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल की एंट्री होती है, जो दुश्मनों से युद्ध करते हुए नजर आते हैं. शेर की दहाड़ के साथ छत्रपति संभाजी महाराज दुश्मनों को संहार करते है. विक्की कौशल के ये अवतार ने फिल्म को लेकर और उत्सुकता बढ़ा दी है।

छावा एक ऐतिहासिक ड्रामा है. छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं। दूसरी ओर, रश्मिका मंदाना फिल्म में येसुबाई भोंसले की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता नील भूपालम को भी फिल्म में मुगल राजकुमार का किरदार निभाने के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top