Breaking News
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अनुराग कश्यप की वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ का टीजर जारी, डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी सीरीज

अनुराग कश्यप की वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ का टीजर जारी, डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी सीरीज

अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर हो या फिर बॉम्बे वेलवेट हर फिल्म की कहानी दिलचस्प होती है. लेकिन अनुराग जब भी कैमरे के सामने आते हैं तो कुछ गजब ही करते हैं। बीते दिन उन्होंने बैड इमेज को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद फैंस कन्फ्यूज थे.
अब अनुराग कश्यप कन्फ्यूजन दूर करते हुए इस बार फिर गजब कहानी के साथ हाजिर हुए हैं और इसका नाम है ‘बैड कॉप’। अनुराग कश्यप ने इस सीरीज का टीजर रिलीज किया है, जिसमें वह खुद कजबे नाम के एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं. तो चलिए देखते हैं कि टीजर में क्या है।

टीजर की बात करें तो यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज लग रही है। 47 सेकेण्ड के टीजर में अनुराग कश्यप ने कजबे के किरदार में महफिल लूट ली है. इसमें अनुराग कश्यप एक गुंडे के किरदार में हैं।

वह अपने आदमियों के सामने एक शख्स का मजाक बनाने के लिए उसे बच्चों की एबीसीडी वाला गाना सुनाने के लिए मजबूर करता है. वह जब खिडक़ी से बाहर देखता है तो उस आदमी को क से शुरू होने वाले शब्द बताने के लिए पूछता है, क्योंकि वह अपना नाम कबसे सुनना चाहता है।

इसके बाद बैड कॉप में एंट्री होती है गुलशन देवैया की. वह सीरीज में पुलिस वाले के किरदार में हैं और काजबे का पीछा कर रहे हैं. टीजर से समझ में आता है कि गुलशन देवैया का इसमें डबल रोल हो सकता है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, क से कजबे. क से कमीना. क से कमिंग सून! बैड कॉप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. अनुराग कश्यप की सीरीज का टीजर जितना दिलचस्प है उतना ही खतरनाक भी है।

बता दें कि प्रोडक्शन हाउस फ्रेमेंटल इंडिया के लिए बैड कॉप फिक्शन सीरीज की शुरुआत है. इस सीरीज का निर्देशन निर्देशक रेंसिल डीसिल्वा ने किया है. इसकी रिलीज डेट की आभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है.

अनुराग कश्यप के फ्रंट कैमरा वर्किंग की बात करें तो वह देव डी, गुलाल, शागिर्द, गैंग, ब्लैक फ्राइडे, अकीरा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top