Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी

प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका

शुभमन गिल संभालेंगे कमान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। गुवाहाटी में हुई चयन समिति की बैठक के बाद घोषित टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 के बाद होने वाली यह सीरीज आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से धर्मशाला में होगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 6 जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।

इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार भारतीय वनडे टीम में मौका मिला है। वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। रोहित शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस के आधार पर तय होगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है और उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह नहीं दी गई है। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को शामिल किया गया है। ईशान किशन ने टी20 टीम के बाद अब वनडे टीम में भी वापसी कर ली है। हालांकि, लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिल सकी।

सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की वापसी को लेकर हो रही है। आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली से अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है। अगर रोहित शर्मा भी फिट रहते हैं, तो लंबे समय बाद घरेलू मैदान पर रोहित-कोहली की अनुभवी जोड़ी एक साथ खेलती नजर आएगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

Back To Top