Breaking News
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई

टी20 विश्व कप 2024- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला आज

टी20 विश्व कप 2024- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली।  भारतीय टीम का मुकाबला सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। सुपर-8 का यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2024 में पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए उतरेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में भारत को हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

रविवार को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए दावा ठोक दिया। अब उन्हें अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। अगर इस मैच में वह बड़े अंतर से जीतते हैं तो उनका नेट रनरेट सुधर जाएगा और उनके खाते में चार अंक हो जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में भारत को हराना होगा। इससे ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो जाएगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 19 मैच भारत और 11 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं, टी20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है। ऐसे में भारत अपने जीत के रथ को बरकरार रखना चाहेगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मैच ग्रॉस आइलेट के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top