Breaking News
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल
महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र

एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, धोनी को फिर से मेंटर बनने का प्रस्ताव

एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, धोनी को फिर से मेंटर बनने का प्रस्ताव

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि उनके डिप्टी के रूप में शुभमन गिल खेलेंगे। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय स्क्वॉड अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलेगी।

धोनी को मेंटर बनने का प्रस्ताव

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बनने का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें उनकी भागीदारी सीनियर, जूनियर और संभवतः महिला टीम में भी शामिल हो सकती है। हालांकि अभी तक इस पर किसी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इस पर कहा, “धोनी का अनुभव नए खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। आज जो युवा खिलाड़ी उभर रहे हैं और भारतीय टीम के स्टार बन रहे हैं, वे उन्हें काफी सम्मान देते हैं। एमएस धोनी और गौतम गंभीर की जोड़ी भी देखने लायक होगी।”

बीसीसीआई का मानना है कि धोनी का मार्गदर्शन भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी को आकार देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

धोनी की कप्तानी में खिताबों की भरमार

कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में:

  • 2007 टी20 विश्व कप

  • 2011 वनडे विश्व कप

  • 2013 चैंपियंस ट्रॉफी

और दो बार एशिया कप (2010, 2016) का खिताब दिलाया। धोनी ही ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में खेला। इसके बाद उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

अब एशिया कप और आगामी टी20 विश्व कप में धोनी का मार्गदर्शन टीम के लिए फिर से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top