Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को किए फल वितरित 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को किए फल वितरित 

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए जैसे कड़े निर्णय सहित कई फैसले उनके नेतृत्व में लिए गए है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया सीएमएस से चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा, कुशाल राणा, मीरा सकलानी, अनीता धनाई, सतीश दौढ़ियाल, पुष्पा पड़ियार, धर्मपाल पंवार सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top