Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस शो के अब तक पांच एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, जिनकी सफलता के बाद अब निर्माताओं ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। दिग्गज अभिनेता सनी देओल अपने छोटे भाई और अभिनेता बॉबी देओल के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो के छठे एपिसोड के मेहमान होंगे।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें सनी और बॉबी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सभी को अपना यमला, पगला, दीवाना बनाकर कॉमेडी मंच पर कब्ज़ा जमाने के लिए तैयार हैं देओल बंधु। बता दें, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस एपिसोड को आप शनिवार (4 मई, 2024) को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो प्रोमो में कीकू शारदा, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के लुक भी दिखाए गए हैं. कपिल की टीम इस बार खूब हंसाने वाली है। मगर माहौल तब भावुक हो जाता है जब सनी पाजी बीते साल के बारे में बताते हैं. जहां वह बात करते करते इमोशनल हो जाते हैं तो बॉबी देओल की आंखों से भी आंसू छलक उठते हैं।

सनी देओल बताते हैं कि वैसे तो वह काफी सालों से काम कर रहे हैं. लेकिन कुछ समय से उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे. फिर पिछले साल उनके बेटे की शादी हुई। उनके पिता की फिल्म रिलीज हुई। खुद उनकी गदर आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top