Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

नवजात बच्चे के लिए बेहद जरूरी है धूप, जान लें सही टाइम और खतरे

नवजात बच्चे के लिए बेहद जरूरी है धूप, जान लें सही टाइम और खतरे

हमारे यहां दादी-नानी के जमाने से ही बच्चों को धूप दिखाने की आदत रही है। नवजात बच्चे के लिए सर्दियों की धूप बेहद फायदेमंद मानी जाती है. गुनगुनी धूप से बच्चे के शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि, कई महिलाएं अपने बच्चे को धूप में ले जाने से बचती हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती है. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो यहां जानिए बच्चे को धूप में ले जाने का सही टाइम, इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स…

नवजात बच्चों को सर्दियों में धूप जरूर दिखानी चाहिए। शरीर में धूप लगने से कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियां से बच्चे बचते हैं। धूप की गर्मी से शरीर में गर्माहट आती है, जिससे बच्चा एनर्जेटिक बना रहता है। ठंड के मौसम में बच्चे को सुबह 9 से 11 बजे तक धूप में ले जा सकते हैं। उनके लिए 15 से 30 मिनट की धूप काफी है। इससे ज्यादा धूप में बच्चो को न रखें. दोपहर के वक्त बच्चे को धूप में ले जाने से बचें।

नवजात बच्चे के लिए धूप कितना जरूरी

1. हड्डियों को मिलती है मजबूती
नवजात शिशु को थोड़ी देर धूप में ले जाने से उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। उन्हें अच्छी तरह विटामिन डी मिलता है, जो शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है. समय से पहले जन्मे बच्चों में विटामिन डी की कमी होती है, ऐसे में थोड़ी देर धूप उनके लिए अच्छी हो सकती है।

2. बच्चे का दिमाग बढ़ता है
सर्दियों की धूप दिलाने से नवजात बच्चों के दिमाग की ग्रोथ अच्छी तरह होती है. इससे दिमाग में सेरोटोनर्जिक की एक्टिविटी बढ़ती है. सेरोटोनिन हार्मोन मूड को कंट्रोल करने का काम करता है.  धूप में बच्चे का सेरोटोनिन सही बना रहता है।

3. जॉन्डिस से बच्चे बचेंगे
बच्चे को धूप में ले जाने से जॉन्डिस यानी पीलिया का खतरा कम हो सकता है. कई अध्ययन में बताया गया है कि धूप बिल्रूबिन तोडऩे में मदद मिलती है. इससे त्वचा पीली पड़ जाती है। बच्चे को कुछ समय के लिए धूप में ले जाने से इस बीमारी को कम करने में मदद मिलती है. हालांकि अगर बच्चा बीमार है तो डॉक्टर की सलाह पर ही धूप ले जाएं।

सर्दियों में बच्चों को धूप कैसे दिखाएं
1. बच्चे की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए ध्यान रखें धूप से उनकी त्वचा लाल न हो।
2. धूप में डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाएं।
3. धूप में ले जाने से पहले बच्चे को कैप बनाएं ताकि उनकी आंखों और चेहरे पर धूप सीधे न पड़े।
4. बच्चे को धूप में ले जाने से पहले उन्हें आरामदायक कपड़े पहनाएं ताकि सीधी धूप से उनकी त्वचा बचे।
5. अगर धूप में तेज हवा चल रही है तो बच्चे को बाहर न लेकर जाएं।

बच्चे के लिए धूप के साइड इफेक्ट्स
1. ज्यादा धूप की वजह से बच्चे में स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से सनबर्न, स्किन इंफेक्शन या स्किन काला पड़ जाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. ज्यादा धूप से बच्चे को आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top