Breaking News
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले विद्यार्थी एक दिन के लिए बनेंगे डीएम और एसपी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले विद्यार्थी एक दिन के लिए बनेंगे डीएम और एसपी

मुख्यमंत्री धामी की पहल से छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होगा विकास

देहरादून। उत्तराखंड सरकार प्रदेश के होनहार छात्रों को नई प्रेरणा देने और नदियों के संरक्षण में जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में दो महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को उनके जिले में एक दिन के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियों से रूबरू कराना है, ताकि वे बड़े लक्ष्यों के लिए प्रेरित हो सकें।

इसके साथ ही राज्य में ‘नदी उत्सव’ नामक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रमुख नदियों के नाम पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन के जरिए नदियों की स्वच्छता, संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की नदियां केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का भी अहम हिस्सा हैं। ‘नदी उत्सव’ अभियान से लोगों में जल स्रोतों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी। जानकार मानते हैं कि यह पहल छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ जल और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top