Breaking News
रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट
रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक
दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है- सीएम धामी
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है- सीएम धामी
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी
चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी
तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या
तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण: रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गिनाई उपलब्धियां

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण: रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गिनाई उपलब्धियां

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – तीन सालों में हुए ऐतिहासिक काम, विकास की यह यात्रा निरंतर रहेगी जारी

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर रामलीला मैदान में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर शिविर का रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय शिविरों का अवलोकन भी किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अपनी स्वास्थ्य जांच भी कराई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवा सुशासन और विकास के 03 वर्ष सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को किट भी प्रदान की।

सेवा सुशासन और विकास की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में जनपद प्रभारी/ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, और इस दिशा में बीते तीन वर्षों में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने भारत मां की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर उन्हे नमन किया।

जनपद प्रभारी / कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, और इसी दिशा में पिछले तीन वर्षों में कई ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य बना, जिससे प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। इसके अलावा, सख्त भू-कानून भी जनभावनाओं के अनुरूप लागू किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जो राज्य की खेल क्षमताओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तराखंड को सर्वोच्च स्थान मिला है।सरकार के प्रयासों से राज्य में बेरोजगारी दर 4.4% घटी है और स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में प्रदेश ने नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार बजट का आकार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा है और मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी गई है।

चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है, इसलिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए। यदि किसी समस्या का समाधान तुरंत संभव नहीं हो, तो संबंधित विभाग उसे समयबद्ध तरीके से हल करें और लाभार्थियों को पूरी जानकारी दें।

जनपद प्रभारी/ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिले की प्रमुख विकास योजनाओं और उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बुनियादी ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लखपति दीदी कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 27,285 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 27,205 महिलाओं को लखपति बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत किच्छा में एम्स सेटेलाईट सेन्टर का निर्माण किया जा रहा है।पन्तनगर एयरपोर्ट को विस्तारित करते हुए ग्रीन इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में रू0 74.20 करोड़ की धनराशि जनपद को अवमुक्त की गयी है, जिसका उपयोग जन कल्याणकारी कार्यों में किया गया है।

उन्होंने कहा कि काशीपुर में मल्टीलेवल कार पार्किंग स्वीकृत हो चुका है, जिसकी क्षमता 250 वाहन पार्किंग की है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रूद्रपुर बाईपास सड़क का कार्य शुरू हो चुका है, बाईपास बन जाने से रूद्रपुर शहर में जाम से राहत मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योजना प्रारम्भ से अभी तक जनपद में 10,928 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है तथा प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के अन्तर्गत 819 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले वर्षों में भी विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर रुद्रपुर स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, सीडीओ मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top